{"_id":"58d019cf4f1c1b2f4a1a2398","slug":"bikers-beat-womens-gold-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने महिला का सोने का कुंडल झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने महिला का सोने का कुंडल झपटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बाजार से खरीदारी करने जा रही महिला के कान से सोने का कुंडल खींच लिया। महिला के शोर मचाने के बाद भी बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल ने घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है।
टीचर्स कॉलोनी निवासी किरन गुप्ता सोमवार की दुपहर बाद बाजार जा रही थी। पुराना धामपुर की चुुंगी के पास पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने उसके कानों पर झपट्टा मारकर एक कान का कुंडल खींच लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इस दौरान महिलाओं ने ‘पकड़ो-पकड़ो’ का शोर भी मचाया, पर कोई भी व्यक्ति इन बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखा सका।
यह हालत तब है, जबकि पुराना धामपुर चुंगी पर दिन में पुलिस पिकेट तैनात रहती है। घटना के समय पुलिस की टीम वहां पर मौजूद नहीं थी। लोगों में दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत है। उन्होंने पुलिस से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरी की वारदात हो चुुुकी है। शनिवार रात चोर पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार के घर को खंगालकर करीब पांच लाख की कीमत का माल चोरी कर ले गए थे।