फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beat up member

सभासद को जमकर पीटा

Tue, 20 Mar 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 20 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Beat up member
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। सभासद ने पालिका चेयरमैन के पति व उनके तीन साथियों पर फार्म हाउस पर बुलाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। कमरे में तमंचा दिखाया और जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं व नागरिकों समेत कुछ सभासदों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


पीड़ित सभासद की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दे दी गई है। भाजपा के कुछ सभासदों ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर इस्तीफे देने की चेतावनी दी है। उधर, चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद ने सभासद के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल के साथ भाजपा कार्यकर्ता व कुछ भाजपा सभासद एकत्र होकर थाने में पहुंचे। थाने में मोहल्ला जैननगर निवासी वार्ड 13 के सभासद मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 मार्च को पालिका में बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक में विद्युत, कर प्रणाली, विकास कार्यों व प्रस्तावित बजट को लेकर जिनकी जानकारी न होने पर कुछ सभासदों ने असहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद मनोज कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को राशिद कस्सार ने उसको फोन कर कहा कि चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद से बात कर लो, चेयरमैन ने फोन पर बातचीत करके उसे अपने फार्म हाउस पर बुलाया। फार्म हाउस में चेयरमैन के पति, राशिद कस्सार, अशरफ अली व डॉ. अथर उसे कमरे के अंदर ले गए। आरोप है कि कमरे में इन लोगों ने अभद्रता करते हुए तमंचा दिखाकर उससे हस्ताक्षर किए हुए लेटर पैड की मांग की। मना करने पर इन लोगों ने मारपीट करनी प्रारंभ कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। भाजपा के कुछ सभासदों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वे सभासद पद से इस्तीफा दे देंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।


चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद का कहना है कि बोर्ड की बैठक में सभी प्रस्ताव पारित होने से भाजपाई बौखला गए हैं। सभासद खुद उनके यहां आए थे और उनके साथ मिलकर चलने की बात कही थी। सभासद के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed