{"_id":"580126524f1c1b691a28dd65","slug":"bayan-dene-thane-pahunchi-aafreen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहू आफरीन महिला थाने पहुंची बयान देने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहू आफरीन महिला थाने पहुंची बयान देने
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाने वाली छोटी बहू आफरीन ने शुक्रवार को दिल्ली से आकर महिला थाने में अपने बयान दर्ज कराए। महिला एसओ ने उनके बयान लिए। जिसमें वह आरोपों का लिखित में कोई साक्ष्य नहीं दे सकी। यहां तक की मारपीट की डॉक्टरी रिपोर्ट भी नहीं दी गई, जबकि उसने मारपीट करने का आरोप लगाया है। आफरीन ने अपने बयानों में ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
दिल्ली के जाफराबाद निवासी मेहराजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी आफरीन का निकाह इसी वर्ष 31 मार्च को बुढ़ाना निवासी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मिनाजूद्दीन सिद्दीकी के साथ हुआ था। छोटी बहू आफरीन ने गत 30 सितंबर को एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर अपने जेठ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिजनों पर दहेज मांगने, मारपीट करने आदि आरोप लगाए थे। छोटी बहू के आरोपों से घिरे सिने स्टार नवाजुद्दीन को मीडिया के समक्ष आकर अपना पक्ष रखना पड़ा था। एसएसपी दीपक कुमार ने शिकायती पत्र की जांच महिला थानाध्यक्ष को दी है। पुलिस की ओर से नोटिस जारी होने पर गत सप्ताह नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने महिला थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा था तथा मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को दी थी।
नोटिस मिलने पर शुक्रवार सुबह छोटी बहू आफरीन अपनी मां शाईस्ता परवीन के साथ यहां महिला थाने पहुंची। महिला थानाध्यक्ष ममता गौतम ने करीब आधे घंटे तक उससे पूछताछ की। इस दौरान आफरीन ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मगर वह लिखित में कोई भी साक्ष्य पुलिस को नहीं सकी।