फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bandhak banakar dakaiti

बंधक बनाकर बदमाशों ने डाली डकैती

Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
bandhak banakar dakaiti
घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में देर रात  मकान की दीवार फांदकर घुसे पांच बदमाशों ने परिवार की पुत्रवधू और बच्चों को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने परिवार के मुखिया के गले में साफे का फंदा बनाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इसके अलावा दो अन्य मकानों में  डकैती का प्रयास किया गया। सूचना पर सुबह पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ितों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मिमलाना रोड के वकील का  बाग के पास हनीफ अंसारी रहता है। हनीफ का बड़ा बेटा बाहर काम करता है। बेटे की पत्नी शाहिस्ता और बेटा शाद एवं बेटी शिफा हनीफ के साथ रहते हैं। दूसरा बेटा अय्यूब अर्द्धविक्षिप्त है, जो पीड़ित के साथ  रहता है। शुक्रवार रात मकान के एक कमरे में हनीफ और अय्यूब और दूसरे कमरे में शाहिस्ता अपने बच्चों के साथ सो रही थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार रात करीब तीन बजे पांच बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए। बदमाशों ने हनीफ को दबोच लिया। गले में पड़े साफे से ही गला दबाकर हनीफ की हत्या की कोशिश की। अय्यूब ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाशों ने दूसरा कमरा खुलवाया। कमरा खुलते ही बदमाशों ने शाहिस्ता और उसके बच्चों को गन प्वाइंट पर ले लिया। 
विज्ञापन


अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर लूट लिए। आधा घंटे तक बदमाश हनीफ के मकान में रहे। इसके बाद बदमाश मोहल्ले के ही वसीम के मकान में पहुंचे। मकान का गली में लगा जंगला उखाड़कर घुसने लगे तो पत्नी शमा उठ गई तो बदमाश वहां से भाग गए। आगे जाने पर बदमाश शुबराती के मकान में घुस गए और उसकी पुत्रवधू के कमरे को खुलवाने का प्रयास करने लगे। सास अनीसा ने पुत्रवधू को कमरे के दरवाजे भीतर से बंद करने को कहा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्षों की तहरीर पर सुबह पुलिस ने मौका पर जाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में  जुटी है।                         
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed