{"_id":"59189f644f1c1b231f855abc","slug":"badmaash-saharanpur-gail-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों से झगड़ा करने पर बदमाश सहारनपुर शिफ्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदियों से झगड़ा करने पर बदमाश सहारनपुर शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 14 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से बंदियों से झगड़ा कर रहे बदमाश की जेल अधीक्षक ने डीएम से शिकायत कर दी। डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश को सहारनपुर जेल में शिफ्ट करने के आदेश किए। रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा में बदमाश को तय जेल में भेजा गया।
बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी बदमाश अमित ठाकुर पुत्र मुकेश उर्फ भूरा 28 मार्च को यहां जिला कारागार भेजा गया था। उसके खिलाफ बुलंदशहर, बागपत और शामली में हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। जेल अधीक्षक राकेश सिंह के अनुसार वह कई दिनों से बंदियों से झगड़ा कर रहा था। समझाने के बाद नहीं माना तो जेल अधीक्षक ने रात में ही मामले की जानकारी डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी को दी। डीएम ने कार्रवाई करते हुए रात में ही आरोपी को सहारनपुर कारागार शिफ्ट करने के आदेश किए।
रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा में बदमाश को तय जेल के लिए रवाना किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि वह कई दिनों से बंदियों से झगड़ा कर रहा था, जिस कारण दूसरे पक्ष के बंदी उसकी पिटाई की योजना बना रहे थे। शासन से पहले ही 50 कैदियों और 32 बंदियों को दूसरी कारागार में भेजने के आदेश जिला कारागार में आए हुए है। जेल अफसर इन सभी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में जुटा है। बढ़ी संख्या में दूसरी जेलों में शिफ्ट किए जाने का पता चलने पर कारागार के भीतर अफरातफरी का माहौल है।