फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack in Bhopa, demolition on the bus

भोपा में बारातियों पर हमला, बस में तोड़फोड़

Thu, 08 Mar 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Attack in Bhopa, demolition on the bus
जाम के दौरान हंगामा करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
भोपा गंगनहर पुल पर लगे जाम के दौरान प्राईवेट और बरात की बसों के चालक परिचालक के बीच गालीगलौज हो गई। इसके बाद कस्बे के संप्रदाय विशेष के दर्जनों युवकों ने बस में घुसकर बरातियों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं हमलावरों ने बरात की बस में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


मामले को लेकर थाने पर हंगामा किया गया। पुलिस ने हंगामा करने वालों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने दोनों ओर से चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण कस्बे में कुछ समय तक तनाव की स्थित बनी रही। वहीं, जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने को प्रयासरत थे। 
विज्ञापन


भोपा निवासी शिवकुमार धीमान की बृहस्पतिवार को शादी थी। दिल्ली के उत्तम नगर से बरात आ रही थी। जब बरात की टूरिस्ट बस यहां भोपा गंगनहर पुल पर पहुंची, तो वहां लगे जाम में फंसी गई। इसी रूट की एक प्राइवेट यात्री बस भी लंबी लाइन में लगी खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच साइड को लेकर दोनों बसों के चालक और परिचालक के बीच कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई। प्राईवेट बस का परिचालक कसबा निवासी होने के कारण उसके पक्ष में दर्जनों युवक मौके पर पहुंच गए। परिचालक ने कहा कि बरातियों ने उसके साथ मारपीट की है, जिस पर आक्रोशित संप्रदाय विशेष के दर्जनों युवक बस में चढक़र बरातियों से गाली-गलौज करते जमकर मारपीट की।

आरोपियों ने बस में भी तोड़फोड़ कर डाली। बरातियों की बस सवार भोपा निवासी एक शादीशुदा लडक़ी ने अपने गांव का वास्ता देकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हमलावर नहीं माने।

सूचना पर दरोगा सतबीर त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर कर बरात की गाड़ी को जाम से निकलवाकर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। भोपा निवासी परिचालक ने भी बरातियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहना कि किसी भी तरफ से तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। 

जाम में घंटों फंसे रहे राहगीर 
भोपा। कसबा में रोजाना लगने वाले जाम से आम लोग परेशान आ चुके हैं। मुख्य बाजार में भी अतिक्रमण पर पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। बृहस्पतिवार को दो घंटे तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे। कस्बे में गंगनहर के पास जाम लगना आम बात हो गई है।

कभी-कभी तो यह जाम आम जनता की जान को बन आता है। एंबुलेंस सहित वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी नहर पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब हो जाने के कारण जाम लग गया, जो दो घंटे से भी अधिक समय तक लगा रहा।

इतना ही नहीं मुख्य बाजार सहित बस स्टैंड पर काफी अतिक्रमण फैला हुआ है, जिसके प्रति पुलिस प्रशासन अनजान बने हैं। बृहस्पतिवार को भी कसबे में इसी जाम के कारण बड़ा बवाल होते होते बच गया, जिसमे जिम्मेदार लोगों की बेहतर भूमिका रही। 


चार का चालान किया 
भोपा। पुलिस ने सगे भाइयो सहित चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। महमूदपुर माजरा में महक सिंह व उसके भाई चहक सिंह में मकान के बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा सलीम अहमद जौली और नितेश कुमार नाईपुरा का भी शांतिभंग में चालान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed