{"_id":"5765a1994f1c1b1d5211b7e3","slug":"attachment-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवाइयों के मकानों पर कुर्की कार्रवाई के नोटिस चस्पा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलवाइयों के मकानों पर कुर्की कार्रवाई के नोटिस चस्पा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खतौली में बलवाईयों के यहां कुर्की नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में नामजद फरार बलवाइयों के मकानों पर पुलिस ने धारा 82 के कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए हैं। पुलिस ने मुनादी व एनाउंस कर चेताया कि आरोपी या तो सरेंडर कर दें, अन्यथा उनके मकानों की कुर्की कर ली जाएगी। इस दौरान भारी पुलिस बल देखकर मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई।
मोहल्ला देवीदास व सराफान में दो संप्रदायों के बीच 5 मई को मामूली कहासुनी के बाद पथराव व गोलियां चल गई थी। पथराव में एक दरोगा व दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने बलवा होने पर बमुश्किल मामला शांत किया था। पुलिस ने बलवा करने के आरोप में दोनों संप्रदायों के लोगों को नामजद किया था।
पुलिस बलवा में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मोहल्ला सराफान निवासी जेल में बंद पूर्व सभासद जाहिद के पुत्र चांद पर रासुका भी लगा दी गई है। अभी भी कई नामजद बलवाई फरार चल रहे हैं। शनिवार को इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला देवीदास में पहुंचे। इंस्पेक्टर ने कोर्ट के आदेश पर धारा 82 का कुर्की नोटिस फरार नामजद आरोपी गौरव उर्फ गोरा व राजू के मकान पर चस्पा किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने मुनादी व माइक से एनाउंस कर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही इन नामजद आरोपियों ने अपने आपको सरेंडर नहीं किया तो, कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के मकानों की कुर्की कर ली जाएगी। नोटिस चस्पा करने पहुंची भारी पुलिस बल को देखकर मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई थी।