फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asaram Bapu Case

अखिल को पहले से ही जानता था कार्तिक  

Sat, 02 Apr 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Asaram Bapu Case
आसाराम बापू। - फोटो : अमर उजाला
आसाराम प्रकरण में पुलिस की गिरफ्त में आया शूटर कार्तिक हलदार अखिल गुप्ता और वर्षा को आश्रम में रहते हुए जानता था, जबकि यह दोनों उसे नहीं जानते थे। हत्या करवाने और उसकी योजना बनाने में शामिल रही साधकों की टीम को अखिल की पहचान कार्तिक को करवाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ी। गुप्ता की पहचान कराने से हलदार ने खुद ही मना कर दिया था।
विज्ञापन


अहमदाबाद के चांदखेड़ा में पीड़िता की ओर से आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होते ही उसके चेलों ने मामले को खत्म करने और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए ताना-बाना बुनना शुुरू कर दिया था। मामला सुर्खियों में आते ही और पीड़ित पक्ष को अखिल और अन्य गवाह मिलते ही आसाराम के साधकों को इस मामले में कठिनाइयों को सामना करना पड़  रहा था।
विज्ञापन


उधर बापू जेल से ही जोधपुर निवासी अपने साधक को हर हाल में मामले  से उसे बचाने के लिए कुछ भी करने के लिए दबाव बना रहा था। सूरत और अहमदाबाद के आश्रमों में गवाहों को मारने की योजना बनाई जाने लगी। कार्तिक को हत्याएं करने के लिए तैयार किया गया। सभी  गवाहों पर हमला करने की योजनाएं बनाई गई।  कार्तिक हलदार को टारगेट बनाए गए गवाहों को दिखाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारे के सामने जब अखिल को दिखाने की बात आई तो उसने साफ कहा कि अखिल को उसे दिखाने की जरुरत नहीं है। आश्रम में अखिल बापू का रसोइया होने के चलते वह उसे जानता है और वर्षा को उसकी पत्नी और आश्रम मेें काम करने के दौरान जानता था।


हत्या को अंजाम देने के लिए शहर में रहने के दौरान भी उसने नीरज के साथ शिनाख्त पर ध्यान न देकर अन्य कामों पर ज्यादा ध्यान दिया। अन्य गवाहों पर हमला करने के दौरान कई को वह पहचानता नहीं था और कई को थोड़ा बहुत ही जानता था। वहीं दूसरी ओर अखिल गुप्ता आश्रम में  कार्तिक के रहते हुए  भी उसे नहीं जानता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed