{"_id":"5c2cfec1bdec2256b262ed63","slug":"arun-s-murder-reveals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक संबंध में हुई थी अरुण की हत्या, महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनैतिक संबंध में हुई थी अरुण की हत्या, महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Wed, 02 Jan 2019 11:41 PM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
अरुण हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव सरधन निवासी अरुण की हत्या अनैतिक संबंधों के चलते की गई थी। प्रेमिका की शादी के बावजूद उस पर अनैतिक संबंधों का दबाव बनाए जाने पर उसने अपने ननदोई व प्रेमी के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जबकि आरोपी ननदोई फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ऑफिस में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने अरुण हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि खतौली के गांव सरधन निवासी अरुण पुत्र ब्रजपाल 26 दिसंबर को दुकान बंद कर लौटते समय लापता हो गया था। अगले दिन उसकी लाश नवीन मंडी के पीछे स्थित खेत से बरामद हुई थी, जिसकी उसकी पेंट में लगी कपड़े की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई थी।
एसपी सिटी ने बताया कि खतौली पुलिस ने जांच के बाद मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी ललिता और गांव सरधन के ही आशीष को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से शराब व पानी की खाली बोतलें, नमकीन के रेपर व अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि अरुण के ललिता के साथ काफी समय से संबंध थे। कुछ समय पूर्व ललिता की शादी हो गई थी, जिसके बाद उसने अरुण से मिलना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
हालांकि अरुण उस पर लगातार संबंध जारी रखने का दबाव बना रहा था। इससे आजिज आकर ललिता ने अपने ननदोई जानसठ के गांव महलका निवासी कमल और गांव सरधन निवासी दूसरे प्रेमी आशीष से इस संबंध में बात की, जिसके बाद अरुण को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 26 दिसंबर की शाम ललिता ने अरुण को फोन कर मिलने के लिए नवीन मंडी के पीछे मुबारिकपुर मार्ग पर बुला लिया।
वहां ललिता के साथ पहले से ही आशीष व कमल भी मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने वहां बैठकर शराब पी, जिसमें दोनों ने अरुण को साजिश के तहत ज्यादा शराब पिला दी। आरोप है कि आरोपी आशीष ने उसकी कपड़े की बेल्ट से ही अरुण का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने ललिता व आशीष को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कमल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।