फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arshad murder

अरशद हत्याकांड: क्राइम ब्रांच खुलासे की नजदीक  

Thu, 05 Jan 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Arshad murder
क्राइम लोगो। - फोटो : अमर उजाला
शहर की कालोनी में सोमवार देर रात  युवक की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया है, बाकी की तलाश में दबिश जारी है।हत्या के कारणों का पुलिस जल्दी ही खुलासा कर सकती है।  शहर कोतवाली की कालोनी में सोमवार देर रात  अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। टीम खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। टीम के अनुसार हत्या करने वाले दो आरोपियों में से एक को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश में दबिशें दी जा रही है। पकड़े गए युवक ने घटना का खुलासा कर किया है। दूसरा आरोपी पकड़े गए युवक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम रिश्तेदार की तलाश में जुटी है।  क्राइम ब्रांच की टीम रिश्तेदार की तलाश में जुटी है।            

विज्ञापन


आरोपी ने खोली शहर कोतवाली पुलिस की पोल            
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस जिस डकैती की घटना को झुठला रही थी। अरशद की हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक ने डकैती को सच ही नही बताया बल्कि उस रात की कई ऐसी घटनाओं के बारे में जिन्हें पुलिस न होना बता रही थी। पकड़ेेेे गए बदमाशों ने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात हनीफ अंसारी के यहां डकैती डाली थी, जिसे पुलिस ने झुठला कर चोरी में दर्ज किया था। दो अन्य वसीम और शुबराती के घरों में चोरी का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने क्राइम ब्रांच को बताया कि इनके अलावा उन्होने उस रात दीपक के यहां आठ हजार की नगदी की चोरी की थी, एक अन्य महिला के रेशमा के घर में तमंचों के बल पर लूट की थी। आरोपी ने जिन घटनाओं को स्वीकार किया है, पुलिस उन्हें घटना वाली रात से ही झुठलाती आ रही है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की कलई खोल दी है।            

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed