फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested for selling drugs to schoolchildren

स्कूली बच्चों को नशे की गोलियां बेचने वाला गिरफ्तार

Sun, 20 Jan 2019 11:58 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 20 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Arrested for selling drugs to schoolchildren
smack drugs
जिले में कम उम्र के बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। यह अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय है कि वह बच्चों को किस प्रकार से गलत संगत से बचाएं। शहर कोतवाली पुलिस ने युवक को 300 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह छात्रों को नशे की गोलियां बेचता था। युवक की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस की संरक्षण में नशे का कारोबार शहर के साथ ही जिले में धड़ल्ले के साथ हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशीले पदार्थों के धंधे पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कंपनी बाग के निकट एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 300 नशे की गोलियां बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम जुनैद पुत्र जावेद, निवासी दरोगा की कोठी बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्कूलों पर नई उम्र के बच्चों को यह गोलियां बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की कुंडली खंगालेगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गिरोह का सरगना है। इनका पूरा गैंग इस काम को अंजाम देता है। इस गिरोह के चार सदस्यों को चिह्नित कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी जुनैद जानलेवा हमले के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य उन सदस्यों को भी अपना शिकार बनाकर जाल में फंसाते है, जो कि शादी समारोह में चोरी भी किया करते हैं। पुलिस ने बताया कि शहर में आर्य समाज रोड. सर्कुलर रोड, परिक्रमा मार्ग और भोपा रोड पर स्थित स्कूलों के आसपास भी गिरोह के सदस्य कम उम्र के बच्चों को नशीला पदार्थ बेचते हैं। स्कूलों के आसपास अब पुलिस की सादे वर्दी में सक्रियता बढ़ाई जाएगी। स्कूलों के आसपास विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed