फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the rape in Muzaffarnagar threw the woman on the roadside

बुढ़ाना में दुष्कर्म के बाद महिला को सड़क किनारे फेंका

Tue, 19 Mar 2019 12:40 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 19 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
After the rape in Muzaffarnagar threw the woman on the roadside
रेप।
बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव के निकट सोमवार सुबह एक महिला अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। महिला की हालत और शरीर पर चोटों के निशान देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शनाख्त होने के बाद ही उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव के निकट सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक महिला अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। करीब 35 वर्ष उम्र की उक्त महिला हल्के हरे रंग का सूट-सलवार पहने हुए है, जिसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे और चेहरे पर भी बुरी तरह से सूजन थी। महिला के शरीर पर किसी तरह के आभूषण, यहां तक कि हाथों में चूड़ियां तक नहीं मिली। महिला की हालत देख उसे जबरन नशा आदि देने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वहां किसी गाड़ी से लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


अज्ञात महिला के अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते महिला को प्राथमिक उपचार देकर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि महिला को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेरठ मेडिकल के साइको डिपार्टमेंट में गहन चिकित्साकक्ष में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया देखने में महिला मनोरोगी प्रतीत हो रही है, जिसके होश में आने के बाद ही उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed