{"_id":"5cddad2bbdec220774413f60","slug":"91558031659-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के प्रयास व फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपहरण के प्रयास व फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर में मंगलवार देर रात युवक पर हमला करते हुए उस पर फायरिंग करने व अपहरण का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी जाहिद ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा शुएब मंगलवार देर रात दोस्त फैज के साथ टहलने के लिए निकला था। मोहल्ले के ही सरताज ने अपने साथियों शाहवेज, तारिक व शारिक के साथ मिलकर शुएब के अपहरण का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने शुएब व उसके दोस्त फैज से मारपीट कर फायरिंग भी की थी। शोर मचाने पर आरोपी अपनी बुलेट छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। बुधवार देर रात थाना पुलिस ने घटना में शामिल शाहवेज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीन आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी रंजीत ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सरोज व बेटा राजेश बुधवार शाम घर पर थे। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद गांव के ही छोटू, बिट्टू, जगपाल व छोटू के नौकर ने घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला कर दिया। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास से लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।