{"_id":"5bc62d01bdec22697300aa5c","slug":"91539714305-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक से छीनी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में युवक से छीनी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के विवाद में युवक से छीनी ट्रैक्टर-ट्रॉली
मुजफ्फरनगर। गांव कछौली निवासी ने लेनदेन के विवाद में कसियारा के युवक को बहाने से घर बुलाकर उससे ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ली। विरोध करने पर पीड़ित को धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरथावल क्षेत्र के गांव कसियारा निवासी ऋषिपाल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव कछौली निवासी बबलू से उसका लेनदेन को लेकर विवाद है। पीड़ित के अनुसार दो दिन पूर्व बबलू ने उसे फोन कर कटे पेड़ ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर बुलाया था। आरोप है कि जब ऋषिपाल ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बबलू के घर पहुंचा तो उसने उससे ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनकर उसके पहियों की हवा निकाल दी। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। पीड़ित की गुहार पर पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रास्ते में स्कूटर खड़ा करने को लेकर भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर निवासी शाहनजर व दानिश के बीच सोमवार रात गली में रास्ते के बीच स्कूटर खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से शाहनजर व उसके भाई आबिद और दूसरे पक्ष से दानिश को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को तीनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।