फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुआड़ा कलां की महिलाओं सहित दलितों का थाने में हंगामा

बुआड़ा कलां की महिलाओं सहित दलितों का थाने में हंगामा

Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बुआड़ा कलां की महिलाओं सहित दलितों का थाने में हंगामा
बुआड़ा कलां की महिलाओं का थाने में हंगामा
विज्ञापन

खतौली। महिलाओं सहित दलित समाज के लोगों ने थाने में हंगामा किया। दलितों का आरोप था कि क्षेत्र के गांव की युवती छात्रों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उनको झूठे केस में फंसाना चाहती है। दलितों ने चेतावनी दी कि अगर किसी छात्र को युवती की शिकायत पर पकड़ा गया तो थाने का घेराव करेंगे। पुलिस ने समझाने पर दलित शांत होकर वापस गांव में लौट गये।

गांव बुआड़ा कलां में दलित समाज के लोगों के बीच कई माह पूर्व छेड़छाड़ की घटना को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के लोग जेल गए थे। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश भी चली आ रही है। मंगलवार की शाम को दलित समाज की युवती ने दूसरे पक्ष के एक छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। युवती के परिजन छात्र के घर पर लाठी डंडे लेकर मारपीट करने पहुंच गए। युवती की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। उधर, मंगलवार की रात गांव से दलित समाज की महिलाएं और पुरुषों ने थाने में हंगामा किया। दलितों का कहना था कि युवती की गलत सूचना पुलिस को देकर गुमराह करती है। और छात्रों को झूठे केस में फंसाना चाहती है। अगर युवती की शिकायत पर पुलिस ने किसी भी छात्र को उठाया तो वे थाने का घेराव करेंगे। पुलिस ने दलितों को आश्वास्त किया कि युवती द्वारा छेड़छाड़ की सूचना पर तुरंत कार्रवाई नहीं करेगी। छेड़छाड़ के आरोपी की पहले जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई होगी। पुलिस के समझाने पर दलित समाज के लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed