फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राजस्व टीम के साथ बदसलूकी, दो गिरफ्तार

राजस्व टीम के साथ बदसलूकी, दो गिरफ्तार

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
राजस्व टीम के साथ बदसलूकी, दो गिरफ्तार
मीरापुर। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में वसूली करने पड़ाव चौक पहुंची राजस्व टीम के साथ बकायेदार व उसके परिजनों ने हाथापाई करते हुए बदसलूकी की। राजस्व संग्रह सेवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानसठ तहसील के नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को संग्रह अमीन अजय गर्ग, संग्रह सेवक राजकुमार व होमगार्ड संजीव कुमार नगर पंचायत के निकट एक मामले की जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान संग्रह अमीन ने नायब तहसीलदार की अनुमति लेकर संग्रह सेवक राजकुमार व होमगार्ड संजीव कुमार को पड़ाव चौक निवासी बकायेदार राकेश के घर 70 हजार रुपये की वसूली के लिए भेज दिया। आरोप है कि बकायेदार राकेश ने अपने भाई, बहन व पत्नी के साथ मिलकर संग्रह सेवक व होमगार्ड के साथ गाली गलौच और मारपीट की। दोनों कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाते हुए नायब तहसीलदार के पास पहुंचकर इसकी सूचना दी। इस पर राजस्व टीम ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कागजात फाड़ने समेत अन्य आरोप में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी राकेश और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी ने भी थाने पहुंचकर बकायेदार से रकम की वसूली भी कराई। उधर, राकेश की पत्नी ने भी राजस्व कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed