{"_id":"5b786d7e42c7924632548be1","slug":"91534619006-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ब्यूरो ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 21 वाहन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर उजाला ब्यूरो ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 21 वाहन सीज
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार को हाइवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 21 वाहनों को सीज किया गया। इनमें अधिकांश डस्ट व रोड़ी के ट्रक थे।
शहर क्षेत्र में शनिवार सुबह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर एआरटीओ विनीत मिश्रा व एसआई करन नागर की अगुवाई में अभियान चलाया गया। वहीं, खतौली में भी एसडीएम व एआरटीओ के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान हाइवे पर ओवरलोड होकर गुजर रहे कुल 21 ट्रकों को पकड़कर उसमें लदे माल की जांच कर उन्हें सीज कर दिया गया। सीज किए गए ओवरलोड वाहनों में से अधिकांश डस्ट-रोडी की ढुलाई में लगे हुए थे। एआरटीओ ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें ओवरलोड चलने वाले वाहनों के साथ ही ऐसे वाहनों की भी जांच की जाएगी, जो 15 साल से अधिक समय से चलाए जा रहे हैं।
डूंगर में पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के पैतृक गांव डूंगर में शनिवार को आयोजित शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सिसौली ओमेंद्र मुखिया, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह, ग्राम प्रधान डूंगर बिजेंद्र मलिक, मोनू, भारत कपिल, डॉक्टर राजेंद्र व नीरज मौजूद रहे।
गबन के आरोपी पर कोर्ट ने तय किए आरोप
मुजफ्फरनगर। बैंक में फर्जी कागजात के जरिये 73 लाख रुपयों का गबन करने वाले आरोपी श्रीकांत शर्मा पर एसीजेएम प्रथम कोर्ट में आरोप तय कर दिए गए हैं। आरोप है कि श्रीकांत शर्मा ने बैंक में फर्जी कागजात के जरिये बैंक को 73 लाख का चूना लगाया था।