फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धारदार हथियारों से हमला, पथराव, दो घायल

धारदार हथियारों से हमला, पथराव, दो घायल

Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियारों से हमला, पथराव, दो घायल
खतौली। मामूली कहासुनी को लेकर एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए मोहल्ले के लोगों पर भी हमलावरों ने पथराव कर दिया। पथराव से अफरातफरी मच गई। हमले में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

नई आबादी में सोमवार दोपहर को दुल्ला व उसके पुत्र शाहनवाज, अब्दुल रहमान, शहजाद, शाहनवाज, अब्दुल रहमान, शहजाद, शाकिर, साजिद आदि ने मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में मोहल्ले के रहने वाले नवेद व शुहैब के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। मोहल्ले के लोग दोनों पक्षों में बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। पथराव से मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed