फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित छ: घायल

सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित छ: घायल

Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित छ: घायल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कार द्वारा मुजफ्फरनगर से अपने घर बड़ौत वापस जा रही दो महिलाओं सहित छह व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर ट्राली के साथ हुई कार की टक्कर में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में सभी को मेरठ चिकित्सालय में रेफर किया गया है। बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे के गुराना रोड का रहने वाला एक परिवार सोमवार को किसी कार्य से मुजफ्फरनगर गया था। मुजफ्फरनगर से वापस आते समय कार बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भैंसाना गांव के पास ट्रैैक्टर ट्राली से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार सवार आशु (22) उसका पिता ताहिर (45) दिलशाद (35) महिला सबा, साजिया और चालक समीम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। जहां से सभी को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed