फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमिका के घर जाकर युवक ने खाया जहर, बिगड़ी हालत

प्रेमिका के घर जाकर युवक ने खाया जहर, बिगड़ी हालत

Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के घर जाकर युवक ने खाया जहर, बिगड़ी हालत
प्रेमिका के घर जाकर युवक ने जहर खाया
विज्ञापन

चरथावल।
क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने प्रेमिका के घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को घर से बाहर सड़क पर तड़पते हुए छोड़ दिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने नाजुक हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का युवती से करीब तीन साल से संबंध थे। चरथावल की एक शिक्षण संस्था में पढ़ने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। बात बढ़ते-बढ़ते दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। दोनों के सजातीय होने के बावजूद युवक के परिजन इस शादी पर सहमत नहीं थे। उधर, लड़की की शादी अन्य जगह करने की भनक पर शनिवार को युवक प्रेमिका के घर पहुंच गया। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। आरोप है लड़की के परिजनों ने नाजुक हालत में सड़क पर उसे फेंक दिया। वहां से बेसुध हालत में ग्रामीणों ने गांव में एक चिकित्सक के यहां छोड़ दिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। एसओ विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, लेकिन थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। डायल 100 पुलिस सूचना पर गांव गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed