{"_id":"5a8db8114f1c1bef7b8b8b2d","slug":"91519237137-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक से 11 हजार रुपए छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चालक से 11 हजार रुपए छीने
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर चालक से 11 हजार रुपये छीने
जानसठ। बाइक सवार पांच युवकों ने गन्ने के ट्रैक्टर को रुकवा कर चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया तथा 11 हजार रुपए भी छीन लिए। बुधवार की शाम गांव जटवाड़ा निवासी गुलशेर पुत्र मौसम टिकौला मिल में गन्ने डालने के लिए जा रहा था। जब वह गांव सलारपुर के फैक्ट्री के पास पहुंचा तो दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवा कर चालक के साथ मारपीट कर उससे 11 हजार रुपये छीन लिए। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि बाइक सवार युवक व ट्रैक्टर चालक की तालडा मोड़ पर साइड को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।