फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फैक्ट्री कर्मचारी के घर फायरिंग, दहशत फैली

फैक्ट्री कर्मचारी के घर फायरिंग, दहशत फैली

Thu, 04 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री कर्मचारी के घर  फायरिंग, दहशत फैली
मुजफ्फरनगर। शाहबुद्दीनपुर रोड पर बाइक सवार युवकों ने फैक्ट्री कर्मचारी के घर धावा बोल दिया। युवकों ने गाली-गलौज कर मकान पर फायरिंग कर दी। इससे परिवार और मोहल्ले में दहशत पसर गई। शोर मचाने और भीड़ एकत्र होने पर युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन

शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी पवन त्यागी एक फैक्ट्री में कार्य करता है। मंगलवार रात वह घर पर था। तभी बाइक पर स्कूटर सवार कुछ युवक उसके मकान पर पहुंचे। युवकों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर हंगामा किया। युवकों ने पवन के मकान पर तमंचों से कई राउंड फायरिंग की। इससे पवन के परिवारजनों में दहशत पसर गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहल्ले में भी जाग हो गई। घटना को लेकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। भीड़ के एकत्र होने पर युवक अपने वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए। तत्काल खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित पवन त्यागी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed