{"_id":"59c021934f1c1b99688b54e6","slug":"91505763731-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
भोपा (मुजफ्फरनगर)। महिला पर केरोसिन डालकर जलाने के आरोप में आठ लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया। महिला को गंभीर हालत के चलते मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ककरौली के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी जुल्फकार ने भोपा थाने पर यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि बेटी गुलसरीना का निकाह बेहड़ा थ्रू के खुशी मोहम्मद के साथ हुआ था। आरोप है कि बेटी को पति सहित ससुराल वाले आए दिन परेशान कर मारपीट करते थे। रविवार को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गुलसरीना पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमा कायम कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शिविर में बिजली समस्याओं का निराकरण
भोपा (मुजफ्फरनगर)। विद्युत विभाग ने शिविर लगाकर पांच लाख की वसूली कर दर्जनों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। शिविर में एसडीओ कालीचरण और जेई अजीत सिंह ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान किया। खराब मीटर भी बदले गए। कैंप में पांच लाख रुपये बकाया बिल के वसूले गए। रहमतपुर के सात लोगों के विरुद्ध अवैध रूप से कनेक्शन चलाने के आरोप में थाने पर तहरीर दी है। शिविर में अंकुर, बाबू, अमित मलिक, विशाल कुमार, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा बीआरसी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विचार गोष्ठी में नमामि गंगे के सदस्य डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि हम स्वच्छता से ही अपने आपको और देश-प्रदेश को स्वस्थ रख सकते हैं। हमें हेलमेट का भी प्रयोग करना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने भी स्टॉफ और बच्चों को स्वच्छता और शिक्षा के विषय में जानकारी देते हुए उन्हें साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। आजादवीर, महमुदलहसन, रामकुमार, अंजू चौधरी, मीनाक्षी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विभा गोयल, संध्या, अंशू, सचिन, नीशू, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।