{"_id":"5cdb0ed6bdec2207843bf84c","slug":"81557860054-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया हत्याकांड का आरोपी पकड़ने को दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूधिया हत्याकांड का आरोपी पकड़ने को दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली
खतौली। पुलिस ने दूधिया असबाब हत्याकांड के फरार चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
बता दें कि मंसूरपुर के गांव खेड़ी तगान निवासी असबाब उर्फ वहाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च की रात में इंदिरा मूर्ति के पास स्थित दूध डेयरी पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2013 में दंगों के दौरान नौ सितंबर को दूधिया असबाब के दो भाइयों शाहिद व शबाब की भी हत्या कर दी गई थी, जिसके मुकदमे में असबाब की गवाही होनी थी। 16 मार्च को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शूटर वासु उर्फ उत्तम चौधरी उर्फ दीपक पुत्र राजकुमार चौधरी, निवासी डेरा इलाहीपुरा जनपद सहारनपुर को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार करके एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हत्याकांड में रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी भोलू अमरदीप, श्रीकांत उर्फ बल्लू, सहदेव, अजीत व मोंटी शामिल थे। इन्हीं ने असबाब के दोनों भाइयों की भी हत्या की थी। ये सभी जमानत पर छूटकर आए हुए थे। दूधिया हत्याकांड में इन पांच हत्यारोपियों के साथ ही वासूु उर्फ उत्तम उर्फ दीपक के साथ ही साजिशकर्ता के रूप में गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र मनजीत उर्फ टोनी का नाम भी सामने आया था। एसएसपी ने टोनी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। चार मई को टोनी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इस हत्याकांड में आरोपी सहदेव अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी सहदेव की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि आरोपी सहदेव को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।