फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सोनीपत के तीन युवकों की मौत बनी पहेली

सोनीपत के तीन युवकों की मौत बनी पहेली

Sat, 20 Apr 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के तीन युवकों की मौत बनी पहेली
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर में कार गिरने से हादसे में सोनीपत के तीन युवकों की मौत पहेली बन गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कांवड़ पटरी मार्ग पर ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए कार गंगनहर में गिरी, मगर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त तक नहीं हुआ। इसे लेकर पुलिस भी हैरत में है। उधर, मृतकों के परिजनों ने बृहस्पतिवार को गोहाना-सोनीपत हाइवे पर जाम लगाकर तीनों युवकों की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गोहाना के गांव भैंसवाल कलां के रहने वाले प्रदीप, रवि व अक्षय के शव 17 अप्रैल की सुबह गंगनहर में डूबी स्कार्पियो के अंदर से निकाले गए थे। तीनों युवक 16 अप्रैल की शाम को हरिद्वार में घूमने के लिए परिजनों से कहकर निकले थे। 16 अप्रैल की रात में ही तीनों के साथ हादसा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कई सवाल उभरने शुरू हो गए। जैसे गंगनहर में डूबी कार की ड्राइविंग सीट पर चालक का नहीं मिलना, कार के अंदर से हापुड़ के रहने वाले हेमंत नाम का डीएल बरामद होना तथा ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए कार का गंगनहर में 4-5 फुट की दूरी पर सीधे जाकर गिरना। रेलिंग टूटने से कार का अगला हिस्सा कहीं से भी क्षतिग्रस्त नहीं होना। इन सभी अनसुलझे सवालों ने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है। अब मृतकों के परिजन भी हादसा नहीं हत्या करने की आशंका जताने लगे हैं। बृहस्पतिवार को परिजनों ने गोहाना-सोनीपत हाईवे पर जाम लगाकर सोनीपत पुलिस से हत्या करने की आशंका जताई। परिजनों का कहना था कि तीनों युवकों का गांव गोहाना में शराब का ठेका था। गांव के लोगों से उनकी रंजिश भी चल रही थी। खतौली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों युवकों की मौत पानी में डूबने से हुई है। इसके बावजूद पुलिस सभी बिंदुओं को जांच के दायरे मेें रखकर जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाकर मृतकों युवकों की कार की जांच पड़ताल कराई गई है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट को भी जांच के दायरे में रखा जाएगा।
विज्ञापन


रेलिंग तोड़कर तो नहीं गिराई कार
जिस जगह पर कार डूबी मिली, उस जगह पर गंगनहर पटरी की ईंटों की रेलिंग टूटी हुई थी। जाहिर सी बात है कि कार ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में गिरी होगी। मगर, आशंका यह भी है कि अगर कार से रेलिंग टूटी तो उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होना चाहिए था। जबकि कार के अगले हिस्से पर जरा सी भी खरोंच नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि रेलिंग पहले से टूटी हुई होगी। सवाल यह है कि रेलिंग टूटी हुई थी या पहले रेलिंग तोड़ी और उसके बाद उस जगह से कार को गंगनहर में गिराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगनहर में कार गिरने से तीन युवकों की मौत हुई। हादसा कैसे हुआ, कार गंगनहर में कैसे गिरी। ईंटों की रेलिंग टूटने से कार क्षतिग्रस्त क्यों नहीं हुई। इन सभी बिंदुओं को जांच के दायरे में रखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। - हरसरन शर्मा, इंस्पेक्टर, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed