फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वृद्धा के साथ किया दुष्कर्म

वृद्धा के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 29 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा के साथ किया दुष्कर्म
बुढ़ाना में 80 साल की महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम जंगल में गई 80 साल की वृद्धा के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। वृद्धा के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर, काफी देर तक घर नहीं लौटने पर वृद्धा को तलाश करने पहुंचे परिजनों ने उसे हवस का शिकार बनाते आरोपी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने वृद्धा के साथ ही आरोपी को भी ग्रामीणों से छुड़ाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी 80 साल की वृद्धा बुधवार शाम करीब सात बजे जंगल की तरफ गई थी। इसी दौरान वृद्धा को अकेली पाकर गांव के ही युवक ने उसे बदनीयती से दबोच लिया और खींचकर तालाब के पास स्थित एक खेत में ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की। वृद्धा के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर, काफी देर तक भी वृद्धा के घर नहीं लौटने पर आशंकित परिजन जब उसकी तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचे। खेत से वृद्धा की चीखपुकार सुनकर मौके पर लोगों ने देखा कि आरोपी बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इस पर लोगों ने आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया, जिसके बाद युवक की हरकत से गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मौके पर ही पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश और इंस्पेक्टर यशपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए बामुश्किल उनके कब्जे से युवक को छुड़ाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला व आरोपी को सीएचसी भेजा गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी वृद्धा को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी युवक को गांव में घुसने नहीं देंगे
बुढ़ाना। थाना क्षेत्र के गांव में युवक द्वारा अपनी दादी की उम्र की 80 वर्षीया वृद्धा के साथ दुष्कर्म की शर्मसार वारदात से संबंधित गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों में वारदात को लेकर शर्मिंदगी है। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी को गांव में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि वृद्धा के साथ एक युवक ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। पिटाई से वृद्धा के साथ ही युवक की भी हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, वृद्धा की स्थिति को देखते हुए उसे एक महिला व पुरुष पुलिसकर्मी की देखरेख में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वृद्धा के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed