फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Tue, 12 Mar 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता पर मिट्टी तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के बावजूद महज शौहर का शांतिभंग में चालान कर मामले को रफा-दफा कर दिया। पीड़िता की गुहार पर सीओ सिटी ने अब पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड मंदिर वाली गली निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब दस माह पूर्व न्याजूपुरा गांव निवासी फरहान से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। छह मार्च की रात करीब नौ बजे शौहर अपने परिजनों के साथ कमरे में घुस आया और मिट्टी तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे ससुराल पक्ष से बचाकर थाने पहुंचाया, जहां उसी रात उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने सात मार्च को केवल पति फरहान का शांतिभंग की आशंका में चालान कर मामले को रफादफा कर दिया। पीड़िता ने अफसरों से आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जलाने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। सीओ सिटी ने मामले में थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed