{"_id":"5c5739d6bdec221309520602","slug":"81549220310-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी। तीन दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ भी एनसीआर दर्ज की है। एक फरवरी को गांव नूरनगर में जमीन विवाद को लेकर दीपक व सचिन पक्ष में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रविवार को दीपक की तहरीर पर पूरण, सचिन, कालू, निशांत, पवन व बालू के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे पक्ष के सचिन की तहरीर पर दीपक, हिमांशु और प्रदीप के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
पुलिस पर मारपीट व नकदी छीनने का आरोप
पुरकाजी। कस्बे के एक पूर्व सभासद ने डायल-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर हजारों रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों की शिकायत इंस्पेक्टर से की है। मामला शनिवार शाम का है। डायल-100 पुलिस को कस्बे के जंगल में कुछ युवकों के जुआ खेलने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस कर्मी जंगल में पहुंचे। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे युवक फरार हो गए थे। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने एक पूर्व सभासद को पकड़ लिया तथा कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। रविवार को पूर्व सभासद थाने पहुंचा और डायल-100 पर तैनात पुलिस कर्मियों पर मारपीट कर 3600 रुपये छीनने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अमरदीप लाल का कहना है कि शिकायतकर्ता थाने आया था। जिन पुलिसकर्मियों पर वह आरोप लगा रहा था, उसने भी जानकारी की गई। मामला झूठा पाया गया।
दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
पुरकाजी। पुरकाजी के गांव भैंसानी में हुई लाखों की चोरी की घटना में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस इस मामले में अंधेेेरे में तीर चला रही है। बताया जाता है कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
शनिवार को गांव भैंसानी में चार घरों से चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के जेवरात व दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। सुबह घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। एसएसपी ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों को जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना का खुलासा करना तो दूर पुलिस अभी खुलासे के आसपास भी नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल का कहना है कि एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक पहले भी कई थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में शामिल रह चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे को पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, रविवार को भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने भी गांव भैंसानी पहुंचकर ग्रामीणों से मिले। विधायक ने मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, हरिराम सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।