फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सपा नेता के भतीजे पर 90 हजार ठगने का आरोप

सपा नेता के भतीजे पर 90 हजार ठगने का आरोप

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता के भतीजे पर 90 हजार ठगने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। अंदरुन कोटला के एक युवक ने चरथावल (मुजफ्फरनगर) के एक सपा नेता के भतीजे पर लेखपाल की नौकरी लगवाने का झूठा झांसा दिलाकर 90 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित मो. उस्मान अली ने एसएसपी को भेजी शिकायत में बताया कि आरोपी व्यक्ति चरथावल के गांव अमीननगर का रहने वाला सपा नेता का भतीजा है। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने राजस्व विभाग में लेखपाल की नौकरी लगवाने की एवज में 6 लाख रुपये की मांग की थी। उसके झांसे में आकर उसने जनवरी 2016 को 90 हजार रुपये उसे दे दिए, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने एसएसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसके द्वारा दिए गए 90 हजार रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, अंदरुन कोटला निवासी मो. इजहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हरिद्वार जनपद के ग्राम शीतलपुर निवासी मो. आजम ने 1 जनवरी 2017 को एक लाख 20 हजार रुपये लेकर दुबई में नौकरी के लिए भिजवाया था। आरोप लगाया कि फर्जी वीजे पर उसे दुबई भेज दिया गया। जबकि कंपनी वीजा पर (1800 दिरहम में) स्टोर कीपर के कार्य भेजना तय हुआ था, लेकिन दुबई में उसे सफाईकर्मी की नौकरी दिला दी। मो. इजहार ने बताया कि 45 दिन दुबई में परेशान होने के बाद लगभग 50 हजार रुपये खर्च कर किसी तरह वह दुबई से देवबंद पहुंचा। जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। जब वह कुछ लोगों को साथ लेकर आरोपी के घर शीतलपुर पहुंचा और पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित इजहार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed