फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरानी रंजिश के चलते घर पर किया हमला

पुरानी रंजिश के चलते घर पर किया हमला

Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते घर पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला जनकपुरी में पुरानी रंजिश के चलते कुछ कार सवारों ने एक महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी हमलावरों ने बदसलूकी की। जिस पर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी फरजाना ने तहरीर देकर बताया कि उनकी महमूदनगर निवासी आशिया और जान मोहम्मद पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच मुकदमे भी कोर्ट में विचाराधीन हैं, जिनमें फिलहाल गवाही चल रही है। पीड़िता के अनुसार बृहस्पतिवार रात आशिया, जान मोहम्मद अपने साथियों रामपुरी निवासी अनुज और बड़ौत निवासी मुरसलीम के साथ कार में उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने जबरन घर में घुसकर फरजाना और उसके परिजनों से मारपीट की। विरोध करने पर उन्हें हत्या की धमकी दी गई। इसी बीच पीड़ित पक्ष ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर डायल-100 मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। जिस पर पुलिस ने मौके पर ही आशिया, अनुज व मुरसलीम को पकड़ लिया, जबकि जान मोहम्मद फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed