फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्ची के ऊपर फेंका पटाखा, विरोध पर फायरिंग

बच्ची के ऊपर फेंका पटाखा, विरोध पर फायरिंग

Sat, 10 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के ऊपर फेंका पटाखा, विरोध पर फायरिंग
बच्ची के ऊपर फेंका पटाखा, विरोध पर फायरिंग
विज्ञापन

भोपा। गांव गादला में एक व्यक्ति ने घर की छत पर खड़ी बच्ची के ऊपर पटाखा फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची के परिजनों पर फायरिंग कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी कृष्णपाल बंजारा ने तहरीर देकर बताया कि दीवाली की शाम उसकी आठ साल की बेटी घर की छत पर मां के साथ खड़ी थी। आरोप है कि उसी समय गांव का आरोपी वहां पहुंचा और जलता पटाखा छत पर खड़ी बच्ची के ऊपर फेंक दिया, जिससे वह पटाखे की चपेट में आने से बच गई। मासूम के ऊपर जलता पटाखा फेंकने पर परिजनों ने आरोपी का विरोध किया तो वह धमकी देते हुए चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी गौतम अपने साथियों सतीश, रजत, धीरज व एक अन्य के साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर कृष्णपाल के घर पहुंचा और परिजनों पर हमला कर दिया। इसमें उज्ज्वल व शांति देवी घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से कब्जाया प्लॉट, रिपोर्ट दर्ज
भोपा। मोरना निवासी सुरेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसके प्लॉट पर भाई संजू व अनिल निवासी मोरना ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर धमकी दे डाली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
भोपा। रतनपुरी क्षेत्र के गांव समोली निवासी मोनू ने शनिवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर गांव रसूलपुर में श्मशान घाट के निकट तीन बदमाशों द्वारा लूटपाट किए जाने की सूचना दी। आरोप लगाया कि बदमाशों ने उससे बाइक व नकदी लूट ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला लेनदेन के विवाद का निकला, जिस पर पुलिस उनके घर पहुंची, जहां से कथित पीड़ित की बाइक भी उनके घर से बरामद हो गई। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने कथित आरोपियों को थाने ले जाने का प्रयास किया, ग्रामीणों ने आगे आते हुए इसका विरोध कर तीनों को छुड़ा लिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed