फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो कुंतल गौमांस सहित एक गिरफ्तार, चार फरार

दो कुंतल गौमांस सहित एक गिरफ्तार, चार फरार

Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो कुंतल गौमांस सहित एक गिरफ्तार, चार फरार
दो क्विंटल मांस सहित एक गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने जौला के जंगल में छापा मारकर दो क्विंटल मांस सहित एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया। चार ग्रामीण पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने गोकशी की सूचना पर जौला के जंगल मे छापा मारा। गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ गोकशी करने वालों को घेर लिया। पुलिस को देखकर तीन ग्रामीण पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से पुलिस ने दो क्विंटल मांस, काटनेे के औजार आदि बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मेहताब जौला गांव का रहने वाला है। उसके तीन साथी मौके से फरार हुए है। पकड़े गए मेहताब ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

तमंचे सहित युवक गिरफ्तार
बुढ़ाना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जौला गांव के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक जौला गांव का रहने वाला आबिद है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गए युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed