फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला को अगवा कर बंधक बनाकर गैंगरेप

महिला को अगवा कर बंधक बनाकर गैंगरेप

Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिला को अगवा कर बंधक बनाकर गैंगरेप
अगवा कर महिला के साथ सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भौराकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो लोगों पर अगवा करने के बाद अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर तीन महीने तक गैंगरेप करने और 1.84 लाख रुपये व जेवरात हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

भौराकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार को पति के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिली। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसे करीब तीन माह पूर्व गांव का ही युवक पति द्वारा बुलाने की बात कहकर बरगलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी उसके घर से 1.84 हजार की नकदी व जेवरात भी साथ ही ले गया था। आरोप है कि घर से ले जाने के बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके बाद एक अज्ञात मकान में ले जाकर महिला को बंधक बना लिया गया। पीड़िता के अनुसार इसके बाद से ही तीन माह तक लगातार दोनों आरोपी उसके साथ गैंगरेप करते रहे। पीड़िता के अनुसार 23 सितंबर को वह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों थाना भौराकलां पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की गुहार पर एसपी सिटी ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

:
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed