फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नकली शराब मामले में फरार आरोपी दबोचा

नकली शराब मामले में फरार आरोपी दबोचा

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब मामले में फरार आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी स्थित खाली मकान में दबिश देकर डायल-100 व पुलिस टीम ने कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक अन्य को रैदासपुरी से पकड़ा गया था। वहीं तीन आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही थी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात सूचना के आधार पर मोहल्ला रैदासपुरी निवासी फरार आरोपी नीरज को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोप को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी छात्रा को बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जाते समय जिला अस्पताल तिराहे से कृष्णा अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था। कई घंटे बाद छात्रा खुद घर लौट आई थी, जिसने पूछताछ में युवक पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने आरोपी कृष्णा को पकड़कर मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों पक्षों के बीच फैसले की भी कवायद हुई, लेकिन वह परवान नहीं चढ़ सकी। बृहस्पतिवार रात छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed