फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कमरे में कैमरा लगाकर डॉक्टर की वीडियो बनाई थी

कमरे में कैमरा लगाकर डॉक्टर की वीडियो बनाई थी

Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कमरे में कैमरा लगाकर डॉक्टर की वीडियो बनाई थी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दुष्कर्म का आरोप लगाकर एक चिकित्सक से दो लाख रुपये मांगने वाले गिरोह में शामिल दंपति और उनके एक साथी को पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों में चिकित्सक को फंसाने के लिए तमाम तामझाम कर रखे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि दंपति और उनके साथी ने चिकित्सक को ठगने के लिए महिला के माध्यम से योजना बनाई थी। पहले महिला को चिकित्सक के क्लीनिक पर भेजना शुरू किया। इस दौरान दोनों में काफी मेलजोल हो गया। महिला ने रात के समय डॉक्टर को दांत में दर्द होने की शिकायत बताकर घर पर दवाई लेकर आने को कहा। इसी बीच उसके पति और दोस्त ने कमरे में वीडियो बनाने के लिए कैमरा लगाकर ऑन कर दिया। रात के समय चिकित्सक महिला के घर पहुंचा। महिला ने चिकित्सक के साथ अपनी वीडियो बना ली। इसी बीच पति और उसका दोस्त घर पहुंचा। महिला ने पति को बताया कि चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पति ने चिकित्सक के परिजनों को फोन करके अपने घर पर बुला लिया और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। उस वक्त पुलिस को भी लगा कि महिला के साथ चिकित्सक ने दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। उधर, महिला और उसके पति ने चिकित्सक के परिजनों को वीडियो दिखाकर उनसे मामला रफा दफा करने के लिए दो लाख रुपयों की मांग की। दंपति ने यह भी धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसी बीच पुलिस को वीडियो के बारे में जानकारी मिल गई। पुलिस ने वीडियो बरामद कर महिला सहित उसके पति व दोस्त से सख्ती से पूछताछ की। इन लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने रेशमा उर्फ शाहिस्ता और उसके पति मुशब्बिर व दोस्त नदीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed