फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आरोपी को रिमांड पर लेकर नकदी बरामद

आरोपी को रिमांड पर लेकर नकदी बरामद

Fri, 03 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को रिमांड पर लेकर नकदी बरामद
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चोरी के आरोपी को रिमांड पर लेकर घर में छिपाई गई नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी एटूजेड में करीब एक माह पूर्व चार मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने करीब एक पखवाड़े पूर्व चार किशोर उम्र के लड़कों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया था। तभी से गिरोह का मास्टर माइंड गांव सुजडू निवासी इस्लाम फरार चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व इस्लाम ने पुराने मामले में खुद कोर्ट में पेश हो गया था।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी इस्लाम को सात घंटे के रिमांड पर लेकर घर में छिपाकर रखी गई करीब ढाई हजार की नकदी भी बरामद कर ली, जो चोरी किए गए जेवरात को बेचे जाने से मिली थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को फिर से जेल में दाखिल कर दिया गया। उधर, सिविल लाइंस थाने के एसआई तारिक वसीम ने बुधवार देर रात सूचना के आधार पर मदीना चौक से संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। एसआई ने बताया कि तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 160 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एसआई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed