फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक पखवाड़े बाद लापता किशोरी बरामद

एक पखवाड़े बाद लापता किशोरी बरामद

Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
एक पखवाड़े बाद लापता किशोरी बरामद
लापता किशोरी बरामद
विज्ञापन

चरथावल।
पुलिस ने तितावी थाना क्षेत्र के गांव से क्षेत्र से लापता किशोरी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। लड़की दूसरे समुदाय के होने के कारण पुलिस ने मामले में एक हफ्ते से नामजद आरोपी को थाने में बैठा रखा है। जबकि पीड़िता दूसरे युवक के कब्जे से बरामद हुई है। मामले में दोनों समुदाय के लोगों गांव में तनातनी बनी थी।
हिंडन पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव से एक हफ्ते पूर्व एक किशोरी फरार हो गई थी। परिजनों ने गांव के दूसरे युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। हालांकि आरोपी गांव में ही पुलिस को मिल गया था। पुलिस ने उसे एक हफ्ते से हिरासत में बैठा रखा था। पीड़ित परिजनों ने उसी युवक से लड़की को बरामद कराने को लेकर कई बार हंगामा किया। पुलिस ने युवक की कॉल डिटेल से मालूम चला था कि युवक लड़की से बातचीत करता था। लड़की के परिजन पुलिस के साथ मिलकर लड़की को तलाश कर रहे थे। मंगलवार को किशोरी बघरा क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां से बरामद हो गई। पुलिस का कहना है कि इस युवक ने मुजफ्फरनगर शामली बस स्टैंड से किशोरी को गांव लाकर एक हफ्ते तक साथ रखा। सूत्रों के मुताबिक एक महीने से ही लड़की के संबंध गांव के युवक से न होकर किसी अन्य युवक बन गए थे। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिए नौ संदिग्ध ट्रैक्टर
चरथावल। पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचने वाले गैंग के सदस्य को पकड़कर उसकी निशानदेही पर नौ ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया है। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर कई युवकों को हिरासत में ले रखा है। दधेडू कलां गांव से जिन लोगों के यहां से ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए है, उन्हें छोड़ दिया गया है और उनसे संबंधित ट्रैक्टरों के कागजात मंगाकर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा है। गांव से ट्रैक्टरों को लाकर थाने में खड़ा कर दिए है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद ट्रैक्टरों की तादात बढ़ाने का प्रयास कर रही है। साथ ही कब्जे में लिए ट्रैक्टरों के पंजीकृत नंबरों के आधार पर संबंधित जिले से तसदीक कराई जा रही है, जिनके यहां से ट्रैक्टरों को थाने लाया गया है, उनके समर्थन में दर्जनों लोग थाने में डेरा जमाए हुए है। हालांकि कई लोगों ने बताया कि उन्होंने चार से पांच लाख तक के पुराने ट्रैक्टर खरीदे हैं। पुलिस ने अभी मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed