फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाइयों में संघर्ष, महिला समेत तीन घायल

भाइयों में संघर्ष, महिला समेत तीन घायल

Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाइयों में संघर्ष, महिला समेत तीन घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव भनवाड़ा में जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों के महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी साजिद अली पुत्र अली हसन का अपने भाई तौहीद के साथ आबादी की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को साजिद अपने हिस्से में मकान बनाने के लिए ईंट ला रहा था। जब वह ईंट लेकर वहां पहुंचा तो उसके भाई तौहीद ने वहां मकान बनाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। तौहीद ने अपने बेटों राशिद, तस्लीम, व नईम के साथ मिलकर साजिद और उसकी पत्नी रुकसाना पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। एक पक्ष के लोगों ने पथराव भी किया। पथराव से अफरातफरी मच गई। हमले में एक पक्ष से साजिद व उसकी पत्नी रुकसाना और दूसरे पक्ष से तस्लीम व नईम घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बुढ़ाना सरकारी अस्पताल भेजा। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने तमंचे में पकड़े युवक को छोड़ा
जानसठ। गांव वाजिदपुर में दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में गांव में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। एक युवक के पास पुलिस को तमंचा भी मिला था। इस तमंचे से फायरिंग कर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। वहीं गांव में चर्चा है कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया एक युवक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास से ही तमंचा बरामद हुआ है। कुछ ग्रामीणों द्वारा आपस में समझौता कराने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही दोनों युवकों को छोड़ दिया। गांव व कस्बे में आरोपी को तमंचे सहित पकड़ कर छोड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed