फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   होमगार्ड की पत्नी को पीटा

होमगार्ड की पत्नी को पीटा

Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड की पत्नी को पीटा
भोपा। नाली की सफाई को लेकर हुई कहासुनी में बाप और बेटे ने होमगार्ड की पत्नी से मारपीट कर दी। पीड़िता महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी होमगार्ड प्रवीण कुमार ककरौली थाना क्षेत्र की डायल 100 गाडी चलता है। होमगार्ड की पत्नी ने बताया कि उनके पड़ोसी नाली में गौबर आदि बहाते हैं और सफाई भी नहीं करते हैं। बुधवार को इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई, तो पड़ोसी बाप बेटे ने महिला के साथ मारपीट कर दी। उधर, दूसरी ओर गांव कसौली में देर शाम दलित युवक तेजपाल व गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक में किसी बात को लेकर एक दुकान पर सामान खरीदते समय कहासुनी के मारपीट हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर, भोपा में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से चाकू बरामद हुए। एसआई रोदास सिंह ने बताया कि मंडी थाना क्षेत्र के गांव जट मुझेड़ा निवासी मांगा व भोपा निवासी साजिद को बुधवार को भोपा गंगनहर पुल से संदिग्ध हालत में पकड़ा था। तलाशी के दौरान दोनों से चाकू बरामद कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed