{"_id":"5afb29344f1c1bdb408b595d","slug":"81526409524-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को गांव के पास छोड़ भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को गांव के पास छोड़ भागे
Updated Wed, 16 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तलाक देने का लगाया आरोप
पुरकाजी। ससुराल वाले विवाहिता को मारपीट कर गांव के पास घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। आरोप है कि उसके पति ने उसे तलाक भी दे दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजाहेड़ी में परिजनों ने मंगलवार देर रात को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि अख्तर की बेटी शहराना का दस वर्ष पहले निकाह शहर के सरवट निवासी आस मोहम्मद के साथ हुआ था। आरोप है कि चार बच्चे होने पर भी ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते है। मंगलवार देर रात को ससुरालों ने मारपीट की और गांव के पास खडकावाला बाग के पास उसे छोड़ कर फरार हो गए। आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे तलाक भी दे दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात को पेपर मिल कर्मी रईस को गोली मारने की घटना में परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पेपर मिल में काम को लेकर हुई कहासुनी और अन्य मामले को लेकर आरोपियों ने सोमवार रात को मिल के सुपरवाइजर रईस पुत्र इस्लाम निवासी आसफनगर की हत्या करने की नीयत से गोली मार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।