फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास

विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास

Mon, 11 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास
महिला को जहर देकर मारने का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर में विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। किसी प्रकार सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार दिलाने के बाद परिजन विवाहिता को साथ ले गए। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पीड़ितों की ओर से तहरीर दी गई है।

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोरकलां निवासी आदेश की पुत्री टीना की शादी सात साल पहले शहर की गांधीनगर कालोनी में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसका दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि शनिवार को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन जहर पिला दिया। जहर के कारण विवाहिता बेहोश होकर गिर गई। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले शहर पहुंचे और विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता ने पति, सास-ससुर पर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की। बीमार विवाहिता को ही थाने में आने की बात कह कर परिजनों को टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed