{"_id":"594c1b864f1c1b2f668b456a","slug":"81498160006-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने की चेन ठगकर ले गए दो ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सोने की चेन ठगकर ले गए दो ठग
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बाइक सवार दो ठग महिला से सोने की चेन ठग कर ले गए। महिला ने दोनों ठगों को अपनी चेन साफ कराने के लिए दे दी थी। दोनों ठग महिला को चकमा देकर चेन लेकर फरार हो गए।
मीरापुर क्षेत्र निवासी महिला उर्मिला देवी बृहस्पतिवार को बड़ा बाजार स्थित किसी सराफ के यहां सोने की चेन काली पड़ने पर उसको साफ कराने के लिए आई थी। सराफ के यहां पहुंचने से पहले ही दो बाइक सवार ठग युवकों ने महिला को रेलवे के ओवरब्रिज से पहले रोक लिया। महिला ने उनको बताया कि वह चेन साफ कराने के लिए सराफ की दुकान पर जा रही है। इन युवकों ने महिला को झांसा में लेकर मात्र बीस रुपये में चेन साफ कर देने की बात कही। महिला उनके झांसे में आ गई। दोनों ठग महिला को चकमा देकर सोने की चेन लेकर फरार हो गए।