फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसे युवक को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा

घर में घुसे युवक को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा

Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसे युवक को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे एक गांव में शनिवार सुबह घर में घुसे युवक को परिजनों ने पकड़कर बंधक बना लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर बामुश्किल युवक की जान बचाई। मकान मालिक नेे युवक पर घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर दिनभर थाने में हंगामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक ही खानदान के युवक-युवती का काफी समय से एक-दूसरे से मिलना-जुलना था। पुलिस के अनुसार, युवक काफी समय से बाहर रहकर काम करता है, जो शुक्रवार रात ही घर लौटा था। शनिवार सुबह युवक परिचित युवती के घर जा पहुंचा। जिसे देख युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बामुश्किल उसे बंधनमुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में युवती के परिजनों ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में घंटों हंगामे के बाद दोनों पक्ष थाने में आ पहुंचे, जिनके बीच दिनभर मामले को लेकर गहमागहमी का दौर रहा। हालांकि बाद में मामला एक ही खानदान से जुड़ा होने के चलते दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गय। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया गया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed