{"_id":"5ccde0c7bdec22074407d18d","slug":"71556996295-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दंपती ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली स्टेशन पर शनिवार देर रात दंपती ने मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से कट कर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपती आर्यपुरी भूड़ खतौली के रहने वाले थे। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार रात करीब दस बजे जब खतौली स्टेशन से गुजरी तो एक युवक और युवती उसके के आगे लेट गए। ट्रेन से कटने से दोनों की मौत हो गई। यह मंजर देख कर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की चीख निकल गई। सूचना पर जीआरपी और खतौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को पटरी से उठा कर एक ओर रखा। कुछ ही देर में युवक और युवती द्वारा ट्रेन से आत्महत्या किए जाने की खबर नगर में फैल गई। मौके पर भारी भीड़ हो गई। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने दोनों की पहचान पति और पत्नी के रुप में की। खतौली इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त आर्यपुरी भूड़ खतौली निवासी विपिन (35) पुत्र कल्लू और उसकी पत्नी दीपिका (32) के रुप में हुई है। दीपिका निकटवर्ती गांव लाडपुर की निवासी थी। करीब पांच साल पहले दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के कोई संतान भी नहीं थी। करीब एक पखवाडे़ पहले विपिन के पिता कल्लू की भी मौत हो गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अवसाद के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर भेज दिया। देर रात दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।