{"_id":"5c9fb885bdec222aaf37c7da","slug":"71553971333-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नकल माफियाओं पर लगाई गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने नकल माफियाओं पर लगाई गैंगस्टर
विज्ञापन
डीएम ने नकल माफिया पर लगाया गैंगस्टर
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने सामूहिक नकल कराने वाले नकल माफिया को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। 22 फरवरी को एसटीएफ ने जनता इंटर कालेज बाढ़ में छापा मारकर इंटर भौतिक विज्ञान के पेपर में सामूहिक नकल पकड़ी थी।
डीएम पांडेय ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के एग्जाम सेंटर पर छापा मारकर सामूहिक नकल पकड़ी थी। इस संबंध में सीडीओ को जांच सौंपी गई थी। नकल पकड़े जाने के मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चरथावल थाने में मामला दर्ज हुआ था। डीएम ने बताया कि सामूहिक नकल में शामिल कमर इंतखाब पुत्र नफीस, अशहर नफीस उर्फ अख्तर, योगेन्द्र पाल प्रधानाचार्य, आकाश शर्मा, श्रीकान्त शर्मा, रोहित कुमार, नाजिम, मनोज, जावेद, सुमित कुमार, राहुल, चेतन प्रताप सिंह, नितिन कुमार, अरशद, अनिल कुमार, तानसेन एवं सचिन कुमार पर परीक्षा में सामूहिक रूप से नकल कराकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने जैसा समाज विरोधी कार्य किया गया। इन सभी 17 आरोपियों के विरुद्ध चरथावल थाने में गैंगस्टर एक्ट की धारा-2/3 के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य को छोड़ कर बाकी 16 आरोपियों की कोर्ट से जमानत हो चुकी है।