फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद जिलाध्यक्ष पर अनदेखी करने का आरोप

रालोद जिलाध्यक्ष पर अनदेखी करने का आरोप

Wed, 20 Mar 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष पर अनदेखी करने का आरोप
रालोद जिलाध्यक्ष पर अनदेखी करने का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की नुक्कड़ सभा में नहीं बुलाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध जताया। जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी पर सम्मान नहीं देने तथा भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को कस्बे में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की नुक्कड़ सभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया गया, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्बास अली खां के निवास पर बैठक कर विरोध जताया। बैठक में अब्बास अली खां ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने चौधरी अजित सिंह के सामने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है और उन्हें समर्थन देने का ही काम किया है, जबकि रालोद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर उनका अपमान करने का काम किया है। बैठक में प्रदीप राणा, आबिद अंजान, अरशद, रिजवान सलमानी, हनीफ खान, अमन अली खा, विनय शर्मा, विपिन कंसल, मोबिन अंसारी, बिरजू कर्णवाल, जगमोहन प्रजापति, कौशल मियां, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीत राठी पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सपा युवजन सभा के प्रदेश सदस्य विकिल उर्फ गोल्डी अहलावत ने रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी पर सपा कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देने व सभा में भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed