{"_id":"5c5dd3eabdec2229c12b8bf3","slug":"71549652970-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितौड़ा में मकान के ताले तोड़ कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चितौड़ा में मकान के ताले तोड़ कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव चितौड़ा में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने मकान में ताले तोड़कर नगदी व जेवरात सहित लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव चितौड़ा निवासी कल्लू पुत्र तौफीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। रात में चोर मकान के अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे का ताला टूटा मिला। सारा सामान बिखरा देख परिवार के होश उड़ गए। चोरी की घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। कल्लू ने बताया कि उसने अपनी दो लड़कियों के दो पुत्रों की शादी के लिए जेवरात व शादी का सामान घर में खरीद कर रखा था। इंस्पेक्टर आरवी कोल ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।