{"_id":"5c324296bdec2256bf2a565a","slug":"71546797718-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ठगी का शिकार होने से बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतौली। महिला ठगी का शिकार होने से बच निकली। महिला के तेवर देखकर ठग भाग निकले। बुढ़ाना की रहने वाली शाजिदा पत्नी इकबाल रविवार दोपहर को नगर के मोहल्ला नई आबादी में अपनी रिश्तेदारी में आई। शाजिदा रोडवेज बस से बुढ़ाना मोड़ पर उतर गई। महिला के बस से उतरते ही दो युवक उसके पीछे चलने लगे। दोनों युवक बराबर में चलते हुए महिला से कहने लगे कि उसके परिवार के लोगों पर भूतप्रेत का साया मंडरा रहा है। वे तंत्रमंत्र से भूतप्रेत का साया दूर कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपये लगेंगे। महिला युवकों के ठग होने का अहसास हो गया। महिला ने दोनों युवकों को पीटने के लिए अपनी चप्पल निकाल ली। महिला के तेवर देखकर ठग युवक वहां से भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने इन युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। महिला की ओर से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।