{"_id":"5bc62d0bbdec22699b14883b","slug":"71539714315-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइकों के साथ दबोचे तीन वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दो बाइकों के साथ दबोचे तीन वाहन चोर
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वाहन चोर दबोचे
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर वाहन चोर हैं, जो लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ऑफिस में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सिखेड़ा थाना पुलिस सोमवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे, जिन्हें ्रोककर उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास से मिली बाइकें चोरी की पाई गईं, जो शहर क्षेत्र से ही चोरी की गई थी। आरोपियों ने उक्त दोनों बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शहजाद पुत्र नशवदीन निवासी नवाबपुरा कूकड़ा, नौशाद पुत्र इकबाल निवासी रामपुरी व चांदू पुत्र अजमूद्दीन निवासी नवाबपुरा कूकड़ा शामिल हैं। पकड़े गए तीनों युवक वाहन चोर हैं, जिनकी निशानदेही पर कटी हुई बाइकें, तमंचा व दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।