फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेले में युवकों ने ठेकेदार के पुत्र को पीटा, लाइटें तोड़ी

मेले में युवकों ने ठेकेदार के पुत्र को पीटा, लाइटें तोड़ी

Fri, 05 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेले में युवकों ने ठेकेदार के पुत्र को पीटा, लाइटें तोड़ी
मेला में झूला चलाने से इंकार करने पर मारपीट
विज्ञापन

खतौली। मेला श्रावणी छड़ियान में जबरदस्ती झूला चलाने को लेकर युवकों ने मेला ठेकेदार के पुत्र के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने झूले की लाइटों को तोड़ डाला, जिसको लेकर मेले में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों पकड़ लिया। पुलिस ने इन सात युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।

नगरपालिका परिषद की ओर से जीटी रोड पर मेला श्रावणी छड़ियान लगा हुआ है। बुधवार की रात थाना सिखेड़ा के गांव जंधेड़ी निवासी सोहन, दीपक, विनोद, अंकित, सोनू, अंकित व भूरा परिवार की महिला के साथ मेला देखने के लिए आए। रात करीब 11.30 बजे मेले में झूले वाले ने अपना झूला बंद कर दिया था। इन युवकों ने वहां पहुंचकर झूले वाले से चलाने को कहा, उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर इन युवकों ने झूले वालों के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। इस दौरान वहां पर मेला ठेकेदार शाहिद का पुत्र जावेद पहुंचा। इन युवकों ने जावेद को गालीगलौज करते हुए पीट डाला। विरोध करने पर इन आरोपी युवकों ने झूले में लगी लाइटों को भी तोड़ डाली। मारपीट को लेकर मेले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह इन सात युवकों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed